न्यूज़ पोर्टल कैसे बनाये न्यूज़ पोर्टल रजिस्ट्रेशन

जानिए छैला बिहारी को क्यों पुलिस ने लिया हिरासत में

15

खगड़िया:- खगड़िया जिला के रहने वाले बिहार के सुप्रसिद्ध लोक गायक सुनील छैला बिहारी को गोगरी अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर हिरासत में ले लिया गया। दरअसल बिजली समस्या को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोगरी प्रखंड के रामपुर के सरपंच मो नूर आलम आमरण अनशन पर गोगरी प्रखंड परिसर में बैठने आये। आंदोलन के समर्थन में आये लोक गायक सुनील छैला बिहारी भी सरपंच के साथ धरना पर बैठ गए। धरना पर बैठने के साथ ही वहां मौजूद गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आमरण अनशन को नियम के विरुद्ध करार देते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि बिजली की समस्या को लेकर आमरण अनशन करने पर जिला प्रशासन के आदेश पर रोक लगा दिया गया था तथा प्रखंड परिसर में धारा 144 निषेधाज्ञा लागू किया गया था। हालाँकि धरना पर सिर्फ दो लोग ही बैठे थे लेकिन प्रशासन की ओर से इसे कानून का उल्लंघन करने के जुर्म में हिरासत में ले लिया गया। पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद छैला बिहारी एवं सरपंच नूर आलम ने बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के तरह हमलोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। बहरहाल जो भी हो लेकिन आमरण अनशन के लिए आये अनशनकारियों को पुलिस हिरासत में लिए जाने से लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा हो रही है।